{"_id":"8913651862a6478b460cf2fd6851af22","slug":"kheragarh-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेरागढ़ में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेरागढ़ में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। दल बल के साथ पहुंचे एसडीएम ने थाने के पास से अभियान शुरू किया। सब्जी मंडी और बाईपास रोड पर चला अभियान ऊंटगिरि चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान कई जगह नोकझोंक भी हुई। बारावफात के बाद अभियान फिर चलेगा। एसडीएम ने लोगों से दो दिन में अतिक्रमण हटा लेने को कहा है।
तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को 11 बजे उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में नगरपंचायत और पुलिस की टीम सब्जी मंडी थाने के पास पहुंच गई। अभियान शुरू हुआ तो दुकानदारों द्वारा रोड पर बनाए गए टिनशेड और तख्त हटवाकर नाले को मुक्त कराया गया। जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाये थे उन्हें जेसीबी से ढहा दिया गया। मलबा ट्रैक्टर में भरवाकर नगरपंचायत भिजवाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपने टिनशेड और बाहर लगे तख्त खुद ही हटा लिए। उपजिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर दस दिन पहले सूचना दी गई थी। फिर भी कुछ ही लोगों ने अतिक्रमण हटाये। अब जो लोग दोबारा अतिक्रमण करेंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारावफात के बाद दोबारा अभियान चलेगा। जिन लोगों के अतिक्रमण अभी बाकी हैं वे खुद ही हटा लें। अन्यथा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सतीश शर्मा, देवीसिंह, ईओ ललित कुमार, रामगोविंद मिश्रा, जगमोहन शर्मा, इंसपेक्टर तसनीम अहमद रिजवी, राजवीर सिंह, अरविंद यादव, शिवमंगल सिंह यादव, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
-------
दबंगों के पास नहीं चली जेसीबी
कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों ने प्रशासनिक टीम पर आरोप लगाया कि दबंग लोगों के यहां अतिक्रमण नहीं हटाए गए। सरकारी जमीन पर पक्की इमारत बनाकर अतिक्रमण करने के बाद भी टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर लोगों में रोष है। सब्जी मंडी में एक दुकानदार ने टीम पर पक्षपात करने की बात कह दी तो उपजिलाधिकारी ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे पीटती हुई थाने ले गई। अभियान के बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
--------
हटवाया अतिक्रमण, खदेडे़ डग्गामार वाहन
बाह। कस्बे में बुधवार को भी पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। बाह बस अड्डे पर बुधवार की सुबह जाम के हालात पैदा होने पर डग्गेमार वाहनों को खदेड़ा गया। एक प्राइवेट बस को सीज किया गया। इंसपेक्टर ब्रह्म सिंह ने बताया कि अतिक्रमण और डग्गेमारी को लेकर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।