फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khatikpada water tragedy: 21 people died due to poisonous water justice could not be given even after 32 years

खटीकपाड़ा जल त्रासदी: जहरीले पानी से 21 लोगों की हुई थी मौत, 32 साल बाद भी न मिल सका न्याय

Fri, 23 May 2025 04:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 04:02 PM IST
सार

आगरा के खटीकपाड़ा में 21 मई 1993 को हुई जल त्रासदी के पीड़ितों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। 32 साल बाद भी लोगों को न्याय की आस है।
 

विज्ञापन
Khatikpada water tragedy: 21 people died due to poisonous water justice could not be given even after 32 years
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खटीकपाड़ा के लोगों के लिए 21 मई, 1993 को निकला सूरज मनहूसियत लेकर आया था। जलसंस्थान की सप्लाई का जहरीला पानी पीकर 21 जिंदगियां काल के गाल में समा गईं थीं। जल त्रासदी के इस जख्म पर 32 बरस बाद भी पीड़ित परिवारों को मरहम लगने का इंतजार है।
विज्ञापन


क्योंकि तब राज्यपाल से लेकर केंद्र सरकार तक ने मृतकों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद के साथ तमाम आश्वासन दिए थे। वक्त गुजरने के साथ एक पीढ़ी जवान हो चुकी है। आज भी कई घरों में रोटी के लाले हैं। बच्चे कैसे पाले, यह तो वे मां बता सकती हैं जिन्होंने जवानी में अपनी मांग का सिंदूर खुद पोंछा है। 
विज्ञापन


इस संबंध में उत्तर प्रदेश खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष तजेंद्र राजाैरा ने बताया कि जल संस्थान ने जहरीले पानी की सप्लाई की थी। इससे 21 लोगों की जान चली गई थी। तब सरकार ने पीड़ितों के आंसू पोछे थे। मगर, अब तक न आश्रितों को नाैकरी नहीं मिली, न ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुद्ध जल की आस भी अधूरी है। बुधवार को समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। इसमें पीड़ितों को नाैकरी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, डिस्पेंसरी, बस्ती में सफाई व्यवस्था करने के निर्देश देने की मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed