Etah: दरगाह खानकाहे बरकातिया पर उर्स-ए-कासमी, जुटेगी दो लाख की भीड़, बनाई जाएंगी अस्थायी पुलिस चौकी
इस बार कोरोना काल के बाद उर्स में अधिक भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी पहले से इसको लेकर तैयारियां कर चुके हैं। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए खाका तैयार किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कस्बा मारहरा स्थित खानकाहे बरकातिया पर तीन साल बाद 10 नवंबर को उर्स लगने जा रहा है। इस उर्स में दो लाख लोगों की भीड़ उमडने का आंकलन किया गया है। इसी आधार पर पुलिस व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भीड़ को लेकर मेला परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने का निर्णय अधिकारियों की ओर से लिया गया है।
मारहरा में उर्से कासमी खानकाह के मशहूर बुजुर्ग हजरत सैय्यद शाह अबुल कासिम इस्माइल हुसन उर्फ कासिम मियां की याद में आयोजित किया जाता है। इस बार उर्स में देश-दुनिया से करीब दो लाख जायरीनों के आने का आंकलन किया गया है। इस बार कोरोना काल के बाद उर्स में अधिक भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी पहले से इसको लेकर तैयारियां कर चुके हैं। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए खाका तैयार किया जा चुका है।
बनेंगी अस्थायी पुलिस चौकी
मेला परिसर में अस्थायी चौकी बनाकर 24 घंटा पुलिस के रहने की व्यवस्था की जाएगी। निगरानी के लिए 20 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 50 आरक्षी, 30 मुख्य आरक्षी, 15 महिला आरक्षी और एक प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी। पांच वॉच टावर बनकर तैयार हो गए हैं। प्रत्येक टावर पर चार सशस्त्र आरक्षी तैनात रहेंगे।
वॉच टावर से की जाएगी निगरानी
सीओ सदर संगम सिंह मिश्रा ने बताया कि कस्बा मारहरा में लगने जा रहे उर्स की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। दो लाख लोगों के आने का आंकलन किया गया है। इसके सापेक्ष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 120 पुलिस कर्मी व एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी और वॉच टावर से निगरानी की जाएगी।