फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keshav Prasad Maurya Showers made promises

केशव प्रसाद मौर्य ने लगाई वादों की झड़ी

Fri, 03 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 03 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya Showers made promises
बोले, पहली कैबिनेट मीटिंग में ही माफ किया जाएगा किसानों का कर्ज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्हें बगैर ब्याज के कर्ज मुहैया कराएंगे। भूमिहीन किसानों का सरकार अपने खर्च पर दो लाख का बीमा कराएगी। नौकरियों में घूसखोरी की वजह बनी इंटरव्यू व्यवस्था समाप्त की जाएगी। उन्होंने गुुरुवार को बाह से प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के समर्थन में जरार के नवीन मंडी स्थल और फतेहाबाद से उम्मीदवार जितेंद्र वर्मा के समर्थन में सती मंदिर के मैदान में सभा को संबोधित किया। दोनों रैलियों में उनके निशाने पर सपा, बसपा और कांग्रेस रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस मिलकर प्रधानमंत्री को कमजोर करना चाहती हैं। नोटबंदी से कालाधन बाहर निकला है। मथुरा के जवाहर बाग कांड समेत जमीन कब्जे की घटनाओं का उल्लेख कर कहा कि अब पुलिस अपराधियों से डरेगी नहीं। गुंडाराज खत्म होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। बोले, पहले जमीन कब्जाई, फिर पार्टी और कार्यालय। अखिलेश ने जातिवाद और परिवारवाद में प्रदेश को फंसा दिया है।
विज्ञापन


अब गुंडे चढ़ गए हाथी पर: बघेल
बाह। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बसपा ने पहले नारा दिया था कि चढ़ गुंडों की छाती पर मुहर लगेगी हाथी पर। अब बसपा ने हाथी पर गुंडे ही चढ़ा लिए हैं। विधायक अरिदमन सिंह, पक्षालिका सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया,  ब्रजमोहन जोशी, अवधेेश पाठक, पवन मिश्रा, संतोष कटारा, ऋषि पाल, गिर्राज कुशवाह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बाबूलाल नहीं पहुंचे रैली में
बाह। रैली में भाजपा के फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल नहीं पहुंचे। उन्होंने पहले ही पक्षालिका का समर्थन न करने का एलान किया था। पत्रकार वार्ता में इस बारे में पूछे जाने पर केशव प्रसाद ने कहा कि उनसे बात की जाएगी कि रैली में क्यों नहीं आए?  रैली में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, नीरज धनगर, मुकेश बघेल, रहीस वर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।


फतेहाबाद में मौजूद रहे सांसद
फतेहाबाद। सती मंदिर के मैदान में हुई रैली में सांसद चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र वर्मा, राजकुमार चाहर ,रामराज राठौर, प्रदीप भाटी ,विजय शिवहरे, रुपाली दीक्षित, बबिता चौहान ,सत्यदेव दुबे आदि की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed