फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   keshav maurya in etah talked about work of road maintenance in mathura

बुआ-भतीजे की बनाई सड़कों के गड्ढे भर रही भाजपा सरकार: मौर्य

Fri, 16 Jun 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 16 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya in etah talked about work of road maintenance in mathura
‌उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश को पिछले 14 सालों में बुआ-भतीजे की सरकारों ने खोखला कर दिया। बुआ-भतीजे की बनाई सड़कों के गड्ढों को अब भाजपा सरकार भर रही है। सरकार बने अब तक 100 दिन भी नहीं हुए और प्रदेश में काम नजर आने लगे हैं। सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ भाजपा सरकार पूरे देश में विकास का परचम फहराएगी। 
विज्ञापन


ये बातें शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में आयोजित सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन में कहीं। मौर्य ने कार्यक्रम में  करीब 20 करोड़ की योजनाओं का उप मुख्यमंत्री ने शिलान्यास भी गया। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके  पर आयोजित सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एटा को आदर्श जिला बनाने के लिए सरकार और प्रशासन प्रयासरत है। पुरानी सरकारों ने केंद्र की योजनाओं को गरीबों तक नहीं पहुंचाया। अब हर योजना का लाइन में लगे अंतिम व्यक्ति को लाभ मिलेगा। बुआ-भतीजों की सरकारों ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया, जिन्हें भरने का काम भाजपा सरकार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। स्वच्छता अभियान सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन है। प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी की गई। गेहूं खरीद का भुगतान 24 घंटे में हुआ। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ अब ट्रांसफार्मर खराब होने पर बदलने का इंतजार नहीं करना पड़ता। 


उन्होंने  कहा कि सपा की सरकार में जमीनों पर कब्जे हुए हैं। इसके लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया। इससे पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और सांसद राजवीर सिंह ने संबोधन में भी सरकार की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को बताते उप मुख्यमंत्री के बारे में कसीदे पढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed