फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KC Sharma Passed Away News Film producer KC Sharma born in Mathura

KC Sharma Passed Away: मथुरा में जन्मे थे फिल्म निर्माता केसी शर्मा, आज भी मौजूद है उनका पैतृक आवास

Sat, 20 Aug 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

मशहूर फिल्म निर्माता केसी शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की रात मुंबई में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। केसी शर्मा का जन्म ब्रज भूमि मथुरा में हुआ था। मथुरा से निकलकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। 

विज्ञापन
KC Sharma Passed Away News Film producer KC Sharma born in Mathura
के सी शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

धर्म नगरी मथुरा से निकलकर मुंबई फिल्म जगत में अपना अलग मुकाम बनाने वाले सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता केसी शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार रात निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। होली गेट स्थित गली चूना कंकड़ में जन्मे केसी शर्मा का पैतृक मकान आज भी यहां मौजूद है। उनके घर में मंदिर की मौजूदगी धार्मिक स्वभाव को दर्शाती है। उनके निधन पर मथुरा के लोगों ने शोक जताया है।

विज्ञापन


गली चूना कंकड़ निवासी कमल गुप्ता बताते हैं कि केसी शर्मा के पिता का नाम पंडित डालचंद शर्मा था। वे मथुरा में अपनी सटीक हस्तरेखा ज्ञान के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने यह विद्या अपने पिता से सीखी थी। युवा अवस्था में वे मथुरा छोड़ मुंबई चले गए। वहां दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक बीआर चोपड़ा के करीबी बन गए। 

विज्ञापन

कई हिट फिल्में बनाईं 

बीआर चोपड़ा के बुलावे पर वह मथुरा छोड़कर मुंबई गए थे। वहां उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शांतकेतन फिल्म्स के नाम से खोली। जिसके बैनरतले ‘श्रद्धांजलि’, ‘बंधन कच्चे धागों का’, ‘एलान ए जंग’ और ‘हुकूमत’ जैसी हिट फिल्में बनाईं। वर्तमान में इसका संचालन उनके पुत्र और फिल्मी दुनिया के प्रख्यात निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केसी शर्मा और उनके पुत्र अनिल शर्मा का मुंबई में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि मथुरा से निरंतर जुड़ाव रहा। इनका पैतृक मकान गली चूनाकंकड़ में मौजूद है तो डैंपियर नगर में इनके और मकान में हनुमान का मंदिर है। पिछले काफी समय से बीमार होने के कारण 88 वर्षीय के सी शर्मा का निधन बीती रात 8 बजे के करीब हृदयगति रुक जाने के चलते हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed