फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kayakalp

15 दिसंबर तक पूर्ण कराना होगा ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य

Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
kayakalp
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य को 15 दिसबंर तक पूर्ण कराना होगा। इसका प्रमाण पत्र प्रधानाध्यापक और पंचायत सचिव से लिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें प्राथमिकता पर शौचालय जीर्णोद्धार और रनिंग वॉटर सिस्टम का काम कराया जा रहा है। इसके पीछे उद्देश्य स्वच्छता के साथ ही कोरोना व अन्य बीमारियों से बचाव है। कई महीनों से ये कार्य चल रहा है। अब पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट होने के बाद प्रशासन इस कार्य को जल्द से जल्द खत्म कराना चाहता है।
विज्ञापन

इसी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत और पंचायत सचिवों को आदेश जारी किया है। इसमें कहा है कि हर हाल में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हो रहे कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। इसके बाद कहीं भी कार्य अधूरा न रहे। इसकी पुष्टि करने के लिए पंचायत सचिव और स्कूल के प्रधानाध्यापक से लिखित में प्रमाण पत्र लिया जाएगा। ताकि बाद में अगर काम अधूरा मिलता है तो उनकी जिम्मेदारी तय की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चल रहे कार्य को जल्द पूर्ण कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए 15 दिसंबर तक का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद भी अगर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed