फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kavya gosthi in mainpuri

हम हिंदू हैं हिंद देश है, हिंदी मेरी भाषा है...

Mon, 14 Oct 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
kavya gosthi in mainpuri
तपस्थली स्कूल में काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करते कवि - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तपस्थली सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्रामीण काव्य मंच की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ मुक्तक सम्राट लाखन सिंह भदौरिया और दीन मोहम्मद दीन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कवि शिव सिंह चौहान ने ‘हम हिंदू हैं, हिंद देश है, हिंदी मेरी भाषा है...विश्व पटल पर हिंदी गूंजे यह मेरी अभिलाषा है...’ कविता सुनाई।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत ओमप्रकाश ओम ने सरस्वती वंदना से की। कवि रमेशचंद्र ने सुनाया कि ‘जो भी जीवन में चमत्कार कभी करते हैं...’, हरवीर सिंह ने सुनाया कि ‘आओ लगा लें गले छोड़ शिकवे गिले...’, राजेंद्र तिवारी ने पढ़ा कि ‘भ्रम उगा ज्ञान मन से जुदा हो गया...’।
विज्ञापन

कवि दीन मोहम्मद दीन ने सुनाया कि ‘सदवृत्तियों की विजय दुर्वृत्तियों की हार है...’, मुक्तक सम्राट लाखन सिंह भदौरिया सौमित्र ने सुनाया कि साधना की जितनी उतना फल मिलेगा, आज मिल पाया नहीं तो कल मिलेगा। गोष्ठी में बदन सिंह मस्ताना, शिवदत्त दुबे, संजय दुबे, सौरभ, अरविंद पाल, श्याम सिंह, रणवीर सिंह राही, ब्रजभूषण सिंह ने भी काव्य पाठ किया। संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार व सह संयोजक प्रशांत मिश्रा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक शशि वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य सरिता राजपूत, अरविंद यादव, अलकेश कश्यप, ब्रजकांत भदौरिया, मुलायम सिंह, अभय शर्मा गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed