फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Katrina launched the 'glam'

कैटरीना ने किया ‘ग्लैम’ का शुभारंभ

Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Katrina launched the 'glam'
फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन और ब्यूटीशियन कोर्स कराने वाली ग्लैम प्रोफेशनल एकेडमी का औपचारिक शुभारंभ (लांचिंग) गत दिवस फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने किया। यह समारोह नई दिल्ली के पंचतारा होटल ली मेरीडियन में हुआ।  
विज्ञापन

लांचिंग के बाद निदेशक आशीष मिश्रा व डा. शिवानी मिश्रा ने कैटरीना को एकेडमी की छात्राओं व आगरा की जनता की ओर से स्मृति चिह्न के रूप में ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की। यह भेंट पाकर गदगद वालीवुड अभिनेत्री ने आभार जताया और कहा कि वह भले आगरा न जा सकीं लेकिन इस रूप में आगरा उनके पास आ गया। आशीष मिश्रा ने उन्हें एकेडमी की गतिविधियों की जानकारी के साथ आगरा आने का निमंत्रण भी दिया। कैटरीना ने ग्लैम के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. शिवानी ने बताया कि एकेडमी के छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर व बंगलूरू की कंपनियों के साथ संबद्धता हासिल की गई है। यही नहीं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए लंदन एकेडमी आफ प्रोफेशनल्स ट्रेनिंग से भी ग्लैम एकेडमी जुड़ी हुई है। समारोह में अन्य लोगों के अलावा एकेडमी की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed