फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Katha spokesperson Aniruddhacharya Maharaj threatened to be bomb blown up Letter found in ashram of Vrindavan

UP: कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- तुम्हे बर्बाद करने वृंदावन आए हैं

Thu, 06 Apr 2023 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Apr 2023 08:10 AM IST
सार

कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वृंदावन स्थित आश्रम में मिली चिट्ठी में अनिरुद्धाचार्य से एक सप्ताह में एक करोड़ देने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि तुम कहां जाते हो, तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं हमें सब जानकारी है। हम लोग तुम्हें बर्बाद करने और तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ाने के लिए वृंदावन आए हैं। 

विज्ञापन
Katha spokesperson Aniruddhacharya Maharaj threatened to be bomb blown up Letter found in ashram of Vrindavan
Aniruddhacharya Maharaj - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व विख्यात कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। महाराष्ट्र के किसी आतंकी संगठन की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद आश्रम के संचालकों में हड़कंप है। आश्रम संचालकों के द्वारा वृंदावन कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


इधर पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, जिससे कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में कथा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा संत कालोनी स्थित कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के ऑफिस में बंद लिफाफा रख दिया। 
विज्ञापन


जब आश्रम के कर्मचारियों ने लिफाफा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। लिफाफा में पत्र रखा था, जिसमें मुंबई के पनवेल निवासी कृष्ण नगर मंडी निवासी संजय पटेल ने अपने को महाराष्ट्र के आतंकी संगठन भारत मौत जिंदगी का कार्यकर्ता बताते हुए कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य से एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम लोग तुम्हें बर्बाद करने आए हैं'
अन्यथा उनको और उनके परिवार को बम से उड़ाने के साथ आश्रम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि तुम कहां जाते हो, तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं हमें सब जानकारी है। हम लोग तुम्हें बर्बाद करने और तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ाने के लिए वृंदावन आए हैं। 

'40 से 50 लोगों की मौत होगी तो पूरे देश में तुम्हारी बदनामी हो जाएगी'

पत्र में लिखा गया है कि मध्यप्रदेश में कथा के दौरान हम घटना को अंजाम देंगे और जिसमें तुम्हारे साथ 40 से 50 लोगों की मौत होगी तो पूरे देश में तुम्हारी बदनामी हो जाएगी। धमकी भरे पत्र में आगाह किया गया है कि अगर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया तो अंजाम ठीक नही होगा।

वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज

इस संबंध में आश्रम के कर्मचार रोहित तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रोहित तिवारी ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य महाराज इस समय इंदौर में हैं और वहां उनकी कथा चल रही है। 

कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। एलआईयू और खुफिया एजेंसी भी जांच कर रही हैं। -प्रवीण मलिक, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed