फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Worried about forgotten health in the desire of government

कासगंज: सरकार की चाह में भूल गए सेहत की चिंता

Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: Worried about forgotten health in the desire of government
कासगंज। गांव की सरकार की चाह में लोग सेहत की चिंता भूल बैठे हैं। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट की मनाही होते ही प्रत्याशी और उनके प्रस्तावित अभिकर्ता मतगणना पास के लिए विकासखंडों में उमड़ पड़े। यहां वे सामाजिक दूरी भले रहे। उनमें संक्रमण का खौफ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

कासगंज विकासखंड परिसर: दोपहर 12 बजे
- यहां पास बनवाने के लिए प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी। हालांकि पास बनने शुरू नहीं हुए थे लेकिन प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता सामाजिक दूरी भूल एक दूसरे से पास की चर्चा कर रहे थे। काउंटर भी बंद थे उसके बावजूद भी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों में संक्रमण का कोई खौफ नहीं दिख रहा था। यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जागरूकता को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

सिढ़पुरा विकासखंड परिसर: दोपहर 12:30 बजे
- यहां काउंटर पर भीड़ उमड़ी हुई थी। पास बनने शुरू हो गए थे। प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता निर्धारित प्रारूप पर अपना पूरा ब्यौरा लिखने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंच रहे थे। काउंटर पर पहुंचकर वे सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। एक दूसरे से सटे हुए भीड़ लगाए खड़े थे। इधर निर्धारित प्रारूप लेने के लिए ब्लॉक के बाहर फोटो स्टेट की दुकान पर भी भीड़ लगाए हुए थे। संक्रमण का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर विकासखंड परिसर: दोपहर 3 बजे
- अमांपुर विकासखंड परिसर में भीड़ लगी हुई थी। प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता ब्लॉक कार्यालय पर उमड़े थे। 2 मई को होने वाली मतगणना को लेकर शनिवार तक अभिकर्ताओं को कार्ड जारी किए जाने की खबर के बाद यहां भीड़ उमड़ पड़ी। यहां भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। जिम्मेदार भी बेपरवाह दिखाई दिए। बीडीओ रामायण सिंह यादव प्रत्याशियों को बता रहे थे कि प्रत्याशी और उसके एक एजेंट का ही पास जारी किया जाएगा।

- प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क लगाएं। सतर्कता ही संक्रमण से बचाव है। बढ़ते संक्रमण के बीच जागरूकता जरूरी है। - अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed