फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj violence Salim the one of main accused has been arrested by police

कासगंज बवालः चंदन की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार, अब तक 121 की हुई गिरफ्तारी

Thu, 01 Feb 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 01 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
kasganj violence Salim the one of main accused has been arrested by police
सलीम - फोटो : ANI
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना में तीन आरोपियों नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए थे। 
विज्ञापन


यूपी पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस ने कासगंज की घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई के लिए जारी हुए आदेशों में उसका नाम दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर उसे भाई वसीम का नाम है। 
विज्ञापन


अब तक इस पूरे मामले में 8 केस दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 121 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। 
 


पुलिस का कहना है कि कासगंज में हालात अब सामान्य हैं और जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बुधवार को यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी कहा कि पुलिस ने कम समय में भी स्थिति नियंत्रण में कर ली। वहां अब हालात सामान्य हैं। 

अब इनकी तलाश में एसटीएफ

kasganj violence Salim the one of main accused has been arrested by police
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी नसीम, वसीम, सलीम - फोटो : अमर उजाला
सलीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का पूरा जोर अब उसके भाइयों वसीम जावेद और नसीम की गिरफ्तारी पर है। सर्च आपरेशन में इनके घर से ही पिस्तौल और बम बरामद किए गए थे। 

सलीम पर मुख्य केस 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा में हुए विवाद के बाद अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की हत्या का है। इसमें 18 लोग नामजद कराए गए हैं। चंदन को गोली तहसील रोड पर छत से मारी गई थी। वहीं पर वसीम का मकान है।

एडीजी जोन अजय आनंद ने सलीम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने उससे की गई पूछताछ का ब्योरा अभी तक नहीं दिया है। उधर हिंसा के दौरान घायल हुए लखीमपुर खीरी के अकरम ने 150 लोगों के खिलाफ अज्ञात में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई  है। अकरम 26 जनवरी को ही माल गोदाम चौराहा पर भीड़ के हमले का शिकार हुआ था। 

इससे पहले मंगलवार को सुबह कासगंज के अमांपुर कस्बे में उपद्रवियों ने एक धर्मस्‍थल को निशाना बनाया। हालांकि इसके बाद कासगंज में हिंसा की कोई खबर नहीं आई। मंगलवार शाम को पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी वसीम, उसके भाई सलीम, नसीम सहित अन्य के घर नोटिस चस्पा ‌क‌िए थे।

ताबड़तोड़ दबिशों से दहशत

kasganj violence Salim the one of main accused has been arrested by police
पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में उपद्रव रोकने में फेल रही पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के ‌लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 40 से अधिक लोगों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 

आईजी अलीगढ़ डा. संजीव गुप्ता की अगुवाई में आरएएफ, क्राइम ब्रांच एवं पीएसी के साथ बड्डू नगर, गंदा नाला सहित कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश दीं। सुरक्षा बलों ने सख्ती के साथ गिरफ्तारी का अभियान आगे बढ़ाया। 

दबिश के दौरान ड्रोन कैमरा उड़ाकर छतों की भी निगरानी की गई। कई बंद मकानों के दरवाजे अंदर से बंद थे तो पुलिस ने उन दरवाजों को तोड़ दिया।
सबसे पहले बिलराम गेट चौराहे होते हुए आईजी सुरक्षा बलों के साथ बड्डूनगर इलाके में पहुंचे। चार आरोपी इस दबिश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े। 

महिला पुलिस ने भी पूरा सर्च अभियान चलाया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को देखकर बस्ती के लोग दहशत में आ गए। आईजी डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि लगातार दबिशें दी जाएंगी, जिससे चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed