फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj up news: couple committed suicide in kasganj

कासगंज: दिल्ली जाने की जिद में पत्नी ने की आत्महत्या, सूचना मिलने पर पति ने भी दी जान

Wed, 05 Aug 2020 03:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 03:36 PM IST
सार

  • कमरे में लटका मिला पत्नी का शव, गांव के बाहर पति का, दंपती की मौत से मचा कोहराम  

विज्ञापन
kasganj up news: couple committed suicide in kasganj
राजीव और रिंकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के गांव भैंसरासी में नवविवाहित पति-पत्नी ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव मकान के कमरे में लटका मिला तो उसके पति का शव गांव के बाहर। पति ने बाइक के ब्रेक लीवर की वायर से फांसी लगाकर जान दी। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


 थाना पटियाली क्षेत्र के गांव भैंसरासी निवासी  25 वर्षीय राजीव और 22 वर्षीय रिंकी की शादी छह माह पूर्व हुई थी। राजीव दिल्ली में नौकरी करता था। पत्नी गांव में रहती थी। पति दिल्ली से 11 वर्षीय भाई को लेकर रक्षाबंधन पर बाइक से गांव आया था। त्योहार के बाद मंगलवार को वो वापस दिल्ली चला गया। रिंकी ने दिल्ली जाने की जिद की, लेकिन वो उसे नहीं ले गया था। 
विज्ञापन



उसने पत्नी को भरोसा दिया था कि जन्माष्टमी पर वो फिर दिल्ली से आएगा तभी ले चलेगा, लेकिन रिंकी अपनी जिद पर अड़ी रही। पति दिल्ली चला गया और रिंकी घर पर ही रही। मंगलवार की शाम रिंकी ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात में जब परिजनों ने रिंकी को आवाज दी तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला पति का शव

परिजनों झांक देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पति राजीव को दी गई। वो दिल्ली से वापस गांव के लिए चल दिया। लेकिन गांव के बाहर पहुंचने पर उसने बाइक के ब्रेक लीवर का तार निकाल कर फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह पेड़ से उसका शव लटका मिला। 

सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला दिल्ली जाने की बात कह रही थी। इस पर उसके पति ने जन्माष्टमी को ले जाने के लिए कह दिया। इसी बात से क्षुब्द होकर पहले पत्नी ने आत्महत्या की और फिर पति ने जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed