{"_id":"637e58b9c2cefe15dd7e8e6e","slug":"kasganj-teachers-mobilized-against-the-district-school-inspector-kasganj-news-agr5545131119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ शिक्षक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ शिक्षक लामबंद
विज्ञापन
कासगंज में एडीएम को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ शिक्षक लामबंद हैं। कलक्ट्रेट पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पुलिस को तहरीर दी गई है। कार्रवाई नहीं होने पर चाक डाउन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।
प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि वह मंगलवार को शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गए थे। उनके साथ अन्य पदाधिकारी व शिक्षक भी मौजूद थे। शिक्षकों की चयन वेतनमान की पत्रावलियां 6 माह से धूल फांक रही हैं। शिक्षकों का एरियर निकालने के नाम पर 10 प्रतिशत की जबरन वसूली की जा रही है। इसी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनके साथ अभद्रता की।
उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ इस तरह के अभद्रता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है। वहीं थानाध्यक्ष को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक चाक डाउन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्णदत्त त्रिपाठी, मनोज यादव, नीरज कुमार, नरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, डॉक्टर रामबरन सिंह, राम सुरेश, सुनील द्विवेदी, मनीष कुमार, विनोद कुमार, हजारीलाल, उमा दत्त, सुरजन सिंह, केशव प्रसाद, नंदलाल, संजय कुमार, सच्चिदानंद गंगवार, विनीता कुमारी, आलोक श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई से बचने को लगा रहे हैं आरोप
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि शिक्षक विद्यालय समय में आए थे। जिस पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस पर कार्रवाई से बचने के लिए अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।