फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj sweeper shot by attackers

कूड़ा उठाने के विवाद में सफाईकर्मी को गोली मारी, कासगंज में उबाल

Wed, 02 May 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 02 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
kasganj sweeper shot by attackers
गोलीकांड के बाद उबाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में सड़कों और गलियों की सफाई के दौरान कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। सफाईकर्मी युवक को गोली मार दी गई। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। अन्य कर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी गई। 
विज्ञापन


सफाईकर्मी को गोली मारने की घटना के बाद पथराव हुआ। जिसमें एक राहगीर घायल हो गया। हमलावर काफी देर तक फायरिंग करते रहे। इसके बाद फरार हो गए। 

इस घटना से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने दो घंटे तक रोड जाम रखा। हालात को देखते हुए दोपहर तक बाजार भी बंद रहे गोली का शिकार सफाईकर्मी सोनू (25) पुत्र बुद्धसेन निवासी मोहल्ला जय जयराम बाल्मीक बस्ती हुआ।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने को लेकर हुआ विवाद

kasganj sweeper shot by attackers
गोलीकांड के बाद लोगों में उबाल - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सफाईकर्मी सोनू अपने ट्रैक्टर पर अपने साथी बृजेश एवं मुकेश के साथ था। ट्रैक्टर वासिफ हुसैन चला रहा था। फूल वाली गली जामा मस्जिद के पास रिंकू ठाकुर, जितेंद्र, शंकर पुत्र विजेंद्र सोलंकी उर्फ पुजारी से कूड़ा उठाने को लेकर विवाद हो गया।

रिंकू व उसके भाई गाली-गलौच करने लगे। सफाईकर्मियों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। मामला बढ़ने लगा। पत्थरबाजी होने लगी। इसी दौरान रिंकू ने तमंचा निकालकर सोनू को गोली मार दी।

जिससे सोनू घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पथराव में जाकिर नाम का युवक घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से सोनू को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

 

गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

kasganj sweeper shot by attackers
गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी जैसे ही अन्य सफाईकर्मियों एवं बाल्मीक समाज के लोगों को हुई तो वे लोग कोतवाली पहुंच गए। यहां इन लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

इसके बाद सफाईकर्मियों ने बिलराम गेट चौराहा और सोरों गेट पर जाम लगा दिया। फावड़े, झाड़ू लेकर सर्कुलर रोड, सोरों गेट, बाराद्वारी, बिलराम गेट पर दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे।  

एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ बीएस वीर कुमार, तहसीलदार एन राम ने सफाईकर्मियों से वार्ता की और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार

kasganj sweeper shot by attackers
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सफाईकर्मियों ने जाम तो हटा दिया, लेकिन अपनी हड़ताल वापस नहीं ली। सफाईकर्मियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और घायल सफाईकर्मी को मुआवजा नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 

उधर, कोतवाली पुलिस ने आरोपी रिंकू ठाकुर, जितेंद्र, शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed