{"_id":"68e8086bcfdae00c470eb921","slug":"kasganj-salempur-and-mohanpur-ganjdundwara-road-will-be-widened-kasganj-news-c-175-1-agr1054-138120-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कासगंज-सलेमपुर व मोहनपुर गंजडुंडवारा मार्ग होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कासगंज-सलेमपुर व मोहनपुर गंजडुंडवारा मार्ग होगा चौड़ा
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुर से गंजडुंडवारा और कासगंज से सलेमपुर तक का सफर आसान हो जाएगा। इन मार्गों को चौड़ा करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग 53.93 करोड़ रुपये से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोड को चौड़ा कराएगा।
मोहनपुर से गंजडुंडवारा की ओर जाने वाला मार्ग की लंबाई करीब 9.28 किलोमीटर है। कासगंज से सलेमपुर की ओर जाने वाला मार्ग 9.73 किलोमीटर लंबा है। दोनों ही मार्ग संकरे हैं और जगह-जगह जर्जर हो गए हैं। इस वजह से कई सड़क हादसे हो चुके हैं। रास्ते की चौड़ाई कम होने से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सफर को आसान बनाने के लिए रोड को चौड़ा किया जाएगा।
अब तक यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी हैं, लेकिन जल्द ही इन्हें 5.50 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के पुन: निर्माण व चौड़ीकरण के लिए 53.93 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन से इसके प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।