{"_id":"6384e932eb0f8326b923caf1","slug":"kasganj-saints-from-all-over-the-country-are-giving-approval-for-participation-in-parikrama-kasganj-news-agr5550096168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : परिक्रमा में सहभागिता को देशभर से संत दे रहे स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : परिक्रमा में सहभागिता को देशभर से संत दे रहे स्वीकृति
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। चार दिसंबर को आयोजित होने वाली सामाजिक सद्भाव पंचकोसीय परिक्रमा के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन किया गया। संतो-मंहतों से संपर्क कर संतजनों की भागीदारी की अपील की गई। अधिकांश संतों के अखाड़ों ने भी परिक्रमा में सहभागिता की स्वीकृति दी है।
परिक्रमा में देशभर के मठों, मंदिरों और अखाड़ों के प्रमुख संतों का शूकर क्षेत्र में आना तय माना जा रहा है। लगातार संतों की स्वीकृति आयोजकों को मिल रही है। पंचकोसी परिक्रमा के संयोजक डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया अब तक जिन संतों की स्वीकृति मिली है, उनके अतिरिक्त खाकी अखाड़े के 108 श्री जयदेव महाराज खाकी जो हैदराबाद से हैं, उनका पावन संदेश भी इस परिक्रमा के लिए प्राप्त हो गया है। साथ ही खंड दर्शन विश्व अखाड़ा परिषद के महंत सुखराम दास महाराज के आगमन की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।
महंत मुरली गिरी महाराज ने भी अपना संदेश भेज दिया है। शिव ओहम आश्रम, मथुरा के महामंडलेश्वर बाल योगी संत स्वामी प्रकाशानंद महाराज, कथा व्यास प्रभुदास प्रवीण महाराज सहित अनेक संत पंचकोसी परिक्रमा में पधार रहे हैं।
विज्ञापन
आरएसएस के धर्म जागरण विभाग के प्रांत प्रमुख दिनेश लवानियां ने पटियाली, गंजडूडवारा, सहावर और सोरोंजी में बैठक कर परिक्रमा के लिए योजना बनाई। वार्ड सह संयोजकों के नाम तय किए गए। सोरोंजी में बैठक में विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, नगर संघ चालक डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, शिवांशु दुबे, सतीश चौधरी, रामेश्वर दयाल महेरे, डॉ. एनडी मौर्य, श्रीकांत तिवारी, अमित अग्रवाल, कुलदीप, केशव महेरे, अमित मिश्रा, रोहित देवल, दिवाकर शर्मा, विशाल पाठक, जयकिशन तिवारी, उत्कर्ष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। सुबह संघ द्वारा सह प्रांत विचारक धर्मेंद्र, विभाग प्रचारक चंदन के नेतृत्व में भगवा ध्वज के साथ नगर में जागरूकता के लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई।