फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Route changed due to overturning of gas tanker near Sikandrarau

कासगंज : सिकंद्राराऊ के समीप गैस टैंकर पलटने से रूट रहा परिवर्तित

Mon, 28 Nov 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Route changed due to overturning of gas tanker near Sikandrarau
कासगंज में बस के इंतजार में बस स्टैंड पर बैठे यात्री । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर सिकंदराराऊ के समीप गैस टैंकर के पलट जाने से अवरुद्ध हुए मार्ग का असर कासगंज में देखा गया। सुरक्षा के चलते रोडवेज ने अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाली बसों का रूट परिवर्तित कर दिया। जिससे यात्रियों को दिक्कतें र्हुइं। सिकंदराराऊ, पनेठी व अकराबाद जाने वाले यात्री वाहनों के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह लगभग 9 बजे मार्ग पर सिकंदराराऊ के समीप टैंकर पलट गया। जिसके बाद एहतियातन मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया। जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो। जब इसकी जानकारी डिपो को हुई तो बसों को मार्ग बदलकर अलीगढ़ और दिल्ली भेजा गया। बसों को गंगीरी होकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। वहीं अलीगढ़ की ओर से आने वाली बसें भी इस मार्ग से होकर ही कासगंज के लिए आई।
विज्ञापन

बरेली डिपो की अलीगढ़, दिल्ली जाने वाली बसें भी इसी मार्ग से होकर गुजरीं। रूट परिवर्तित हो जाने से सिकंदराराऊ, पनेठी व अकराबाद जाने वाले यात्रियों केे लिए दिक्कतें बढ़ गईं। मार्ग अवरुद्ध हो जाने से बसें समय से वापस नहीं लौट सकी। उनको वापस आने में काफी समय लग रहा था। बसों के न मिलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदराराऊ जाने वाले यात्री तो हाथरस और मथुरा जाने वाली बसों से निकल गए, लेकिन पनेठी व अकराबाद जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें रहीं। शाम तक मार्ग अवरुद्ध बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर गैस टैंकर पलट जाने की सूचना पर बसों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए गंगीरी होकर बसों को अलीगढ़ व दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। सिकंदराराऊ जाने वाले यात्री हाथरस व मथुरा जाने वाली बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
- ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed