{"_id":"5ee8c87a8ebc3e433121da76","slug":"kasganj-police-to-take-remand-warrant-of-mastermind-in-anamika-shukla-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनामिका प्रकरण: मास्टरमाइंड और उसके साथियों का रिमांड वारंट लेगी कासगंज पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका प्रकरण: मास्टरमाइंड और उसके साथियों का रिमांड वारंट लेगी कासगंज पुलिस
Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
सार
- लखनऊ एसटीएफ ने मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उसके साथी रामनाथ और आनंद को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने अनामिका शुक्ला नाम से फर्जीवाड़ा किया था।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र, रामनाथ और आनंद
- फोटो : ani
विस्तार
अनामिका शुक्ला प्रकरण में मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब कासगंज की सोरों पुलिस उससे कई अहम तथ्यों पर राज उगलवाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस मास्टरमाइंड का रिमांड वारंट लेगी। विवेचक ने एसटीएफ के अधिकारियों से लखनऊ में संपर्क कर कई जानकारियां ली हैं।
विज्ञापन
कासगंज जिले में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों पर वर्ष 2018 से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फरीदपुर में पढ़ाने वाली सुप्रिया को सोरों पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सबसे पहले उसी ने पुष्पेंद्र उर्फ राज के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद से पुष्पेंद्र को कई जिलों की पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को लखनऊ एसटीएफ ने मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उसके साथी रामनाथ और आनंद को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेज दिया। अब कई अहम राज उगलवाने के लिए सोरों पुलिस तीनों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लखनऊ के संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है।
Trending Videos
बार बार बदल रही घूसखोरी की सच्चाई
फर्जी शिक्षिका सुप्रिया को गिरफ्तार करने के बाद उसने पहले नौकरी के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही थी। उसके पिता ने बाद में यह रकम एक लाख ही बताई। अब गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज ने दो लाख रुपये लेने की बात कही है।
कई जिलों से मिली अहम जानकारियां
सोरों पुलिस ने अनामिका प्रकरण मामले में कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत, सहारनपुर, गोंडा सहित कई जिलों की पुलिस से सहयोग मांगा। दूसरे जिलों के संबंधित थानों की पुलिस ने कई अहम जानकारियां सोरों पुलिस को दी है। हांलाकि पुलिस इन जानकारियों को गोपनीय बताते हुए उजागर नहीं कर रही।
कासगंज जिले में फर्जी शिक्षिका मामले के जांच अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौहर सिंह तोमर ने बताया कि मास्टरमाइंड और उसके साथियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र जल्द प्रस्तुत करेंगे।
अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें:
कई जिलों से मिली अहम जानकारियां
सोरों पुलिस ने अनामिका प्रकरण मामले में कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत, सहारनपुर, गोंडा सहित कई जिलों की पुलिस से सहयोग मांगा। दूसरे जिलों के संबंधित थानों की पुलिस ने कई अहम जानकारियां सोरों पुलिस को दी है। हांलाकि पुलिस इन जानकारियों को गोपनीय बताते हुए उजागर नहीं कर रही।
कासगंज जिले में फर्जी शिक्षिका मामले के जांच अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौहर सिंह तोमर ने बताया कि मास्टरमाइंड और उसके साथियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र जल्द प्रस्तुत करेंगे।
अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें:
-
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात
-
अनामिका शुक्ला प्रकरण: मैनपुरी से जालसाज पुष्पेंद्र की करीबी फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार
-
अनामिका प्रकरण: फर्जी शिक्षिकाओं को मिलती थी आधी से भी कम सैलरी, बाकी रुपये कौन लेता था