{"_id":"6524d962635b9385e80a1475","slug":"kasganj-police-encounter-with-accused-shot-in-the-leg-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
सार
पुलिस को मुखबिर ने वांछित के बारे में सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात में क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अवनीश पुत्र बिजेन्द्र को बोंदर म्यासुर रोड पर अलाद्दीन तिराहा के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
थाना सहावर और एसओजी टीम को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जैसे ही घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज भिजवाया गया है।