{"_id":"655a4d953ca3cd7f200a452f","slug":"kasganj-news-world-cup-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7564-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भारतीय टीम की हार से क्रिकेट प्रेमियों में छाई मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भारतीय टीम की हार से क्रिकेट प्रेमियों में छाई मायूसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विश्व कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने व्यापक इंतजाम किए, लेकिन टीम की हार से क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गए।
भारतीय टीम की लगातार जीत को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों में फाइनल मुकाबले को लेकर काफी उत्साह था। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को देखने के लिए पहले से ही इंतजाम कर लिए गए। नावल्टी सिनेमा के सामने स्क्रीन लगाई गई, जिससे क्रिकेट प्रेमी मैच को देख सकें। इसके अलावा आरएसएस कार्यालय पर मैच देखने के इंतजाम किए गए। राजमहल होटल पर भी स्क्रीन लगाई गई। लोगों ने जीत के लिए जश्न मनाने के भी पहले ही इंतजाम कर लिए। मैच शुरू होने से पहले ही लोग इन स्थानों के अलावा अपने घरों, दुकानों पर मैच देखने के लिए जमा हो गए। तमाम युवा अपने मोबाइल पर मैच देखने में जुट गए। आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टॉस जीतकर भारतीय टीम को खेलने का मौका दिया। भारतीय टीम का पहला विकेट शुभमन गिल का जल्द ही गिर गया। चार रन बनाकर ही आउट हो गए। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े जिससे कुछ उम्मीद जगी, लेकिन रोहित शर्मा के आउट होते ही क्रिकेट प्रेमी फिर से मायूस हो गए। विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की, लेकिन भारतीय टीम 240 रन पर ही सिमट गई। कम स्कोर ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर दिया। भारतीय टीम के गेंदबाज भी आस्ट्रेलिया पर कोई दबाव नहीं बना सके। आस्ट्रेलिया के जीत की ओर बढ़ता देख तमाम क्रिकेट प्रेमियों ने बीच में मैच देखना बंद कर दिया। आस्ट्रेलिया ने छह विकेट से इस मैच को जीत लिया।
रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी