फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news weding season astrology

Agra News: खरमास समाप्त, शुरू हुए मांगलिक कार्य

Mon, 15 Apr 2024 03:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
kasganj news weding season astrology
कासगंज। खरमास समाप्त होने के साथ ही रविवार से मांगलिक कार्य शुरू हो गए, लेकिन मौका 15 दिन के लिए ही मिला है। इसके बाद शुक्र व गुरु अस्त होने से मई व जून में शुभमुहूर्त नहीं होने से विवाह आयोजन नहीं हो सकेंगे। सहालग के मद्देनजर मैरिज होम में सजावट आदि का काम शुरू हो गया है। जिन परिवारों में शादी होनी हैं वे विवाह समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटने लगे हैं। एक माह से खरमास के चलते विवाह आयोजन सभी प्रकार के मांगलिक कार्य रुक गए थे, लेकिन अब यह रोक हट गई है। वैवाहिक सहित अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। शादी से पूर्व होने वाले मंडप, हल्दी, लग्न आदि कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शादी-विवाह वाले घरों में नाते-रिश्तेदार जुटने लगे हैं। मैरिज होम में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केटर्स, डेकोरेटर्स आदि ने भी सहालग से संबंधित अपने सामान मैरिज होम में पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


खरमास समाप्त हो जाने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। शुक्र व गुरु के अस्त होने से मई व जून में विवाह के आयोजन नहीं हो सकेंगे। 66 दिन तक आयोजन पर असर रहेगा। 10 मई को अक्षय तृतीया पर ही विवाह किए जा सकेंगे- मुकुंद बल्लभ भट्, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed