फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news uria fertilizer

Agra News: यूरिया के लिए किसानों में मारामारी

Wed, 20 Aug 2025 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
kasganj news uria fertilizer
फोटो26बिलराम में सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की  भीड़। संवाद
कासगंज। यूरिया के लिए मंगलवार को किसानों में मारमारी देखी गई। दिन निकलने के साथ ही किसानों ने समितियों पर लाइन लगा ली। सर्वर सही हो जाने के बाद समितियों पर खाद का वितरण किया गया। समितियों पर स्टॉक खत्म हो जाने से काफी किसान घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

खरीफ की फसल में किसानों के लिए इस समय यूरिया की आवश्यकता है। सोमवार को सुबह 11 बजे अचानक सर्वर डाउन हो जाने से समितियों से खाद का वितरण बंद हो गया। इससे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। किसान मंगलवार को सुबह जल्द ही समितियों पर पहुंच गए। समिति खुलने से पहले ही लंबी कतारें लग गई। जो किसान जल्द आ गए वे तो खाद लेने में सफल हो गए, लेकिन जो किसान देर से आए उनको खाद नहीं मिल सकी। समितियों पर स्टॉक समाप्त हो जाने के पर उनको बिना खाद के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


खेत में यूरिया लगाने के लिए दो दिन से लगातार चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही। - बृजेश, किसान बांकनेर

मैं यूरिया के लिए तीन घंटे तक लाइन में लगा रहा। जब तक नंबर आया समिति पर खाद समाप्त हो गई। - प्रवीन किसान, रेखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed