फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news teacher senior list update

Agra News: शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची पोर्टल पर हुई अपलोड

Fri, 10 Mar 2023 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
kasganj news teacher senior list update
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची शुक्रवार को देर शाम पोर्टल पर अपलोड हो गई। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। अब शिक्षक सूची का अवलोकन कर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। जिले में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की वर्ष 2017 से पदोन्नति नहीं हो सकी है। इन शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाना है। शासन से शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए पहले 20 फरवरी तक ज्येष्ठता सूची को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए, लेकिन निर्धारित तिथि तक सूची जारी नहीं हो सकी। इसके बाद शासन से नई तिथि निर्धारित की गई। जिसमें 10 मार्च तक सूची को जारी करने का समय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

विभाग ने सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया। इस सूची में ग्रामीण क्षेत्र के 2362 एवं नगरीय क्षेत्र के 5 शिक्षकों को स्थान मिला है। सूची में स्थान पाने वाले शिक्षकों को अपनी पदोन्नति की आस बंधी है।
विज्ञापन


शिक्षकों की पदोन्नति के लिए ज्येष्ठता सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शिक्षक सूची का अवलोकन कर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। - राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed