फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news soroji wresling

Agra News: राकेश ने दिनेश को पटखनी देकर जीती पहली कुश्ती

Mon, 11 Aug 2025 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj news soroji wresling
सोरोंजी में आयोजित दंगल में पहलवानाें के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरु करावाते चेयरमैन रामेश्वर दयाल म - फोटो : संवाद
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में रक्षाबंधन पर्व पर उपेंद्र पहलवान स्मृति वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े पर किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने उपेंद्र पहलवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मैनपुरी के पहलवान दिनेश और बदायूं के राकेश पहलवान के बीच हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। 5100 रुपए की इनामी कुश्ती बदायूं के राकेश ने मैनपुरी के दिनेश को पटखनी देकर जीती।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन विधा है। विशिष्ट अतिथि गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि तीर्थंनगरी में दंगल का समय समय पर आयोजन खिलाड़ियों के लिए संजीवनी का काम करता है। दंगल में जनपदीय खिलाड़ियों के अलावा एटा, बदायूं, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जनपदों के पहलवानों ने भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका शिवसेवक ने निभाई। इस दौरान दंगल संयोजक रमाकांत तिवारी, राजकुमार साहू, देशबंधु गुप्ता, मुकेश माहेश्वरी, अरविंद अग्रवाल, सुरेश दिवाकर, सुनील माहेश्वरी, अरुण पुंढीर, जयसिंह सभासद, दिलीप माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed