फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news sahawer crosing

Agra News: सहावर गेट क्राॅसिंग बंद रहने से 22 हजार लोगों को बदलना पड़ा रास्ता

Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj news sahawer crosing
कासगंज। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए सहावर गेट क्रासिंग को बंद रखा गया। इससे यातायात प्रभावित रहा। लगभग 22 हजार लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर रास्ता बदलकर आवास विकास कालोनी क्रासिंग और अहरौली क्रासिंग से होकर लोग गुजरे। रविवार की देर शाम तक मरम्मत का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। शहर की सहावर गेट क्रासिंग गल्ला मंडी, अमांपुर, अमरपुर घाट होते हुए एटा आदि मार्गों के लिए लगभग 22 हजार लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। रोजाना शहर से व्यापारी गल्ला मंडी जाते हैं। वहीं, किसान भी अपना गल्ला लेकर वाहनों से गल्ला मंडी पहुंचते हैं। अमरपुर, ढिलावली, पोपी नगला, भैसोरा बुजुर्ग, पवसरा, पहाड़पुर, फतेहपुर, बजीरपुर, अमांपुर कस्बा आदि के लोग शहर के बाजार में खरीदारी व अन्य कार्य के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, जिसके चलते क्रासिंग को बंद रखा गया। जिन वाहन चालकों और लोगों को क्रासिंग बंद होने की जानकारी नहीं थी वह ज्यादा परेशान हुए। उन्हें दूसरे मार्गों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों की बात-

- क्रासिंग बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। गैस एजेंसी से सिलिंडरों की आपूर्ति दूसरे मार्गों से होकर कराई गई। सुबह क्रासिंग बंद होने की जानकारी नहीं थी। - देव प्रकाश देबू, गैस एजेंसी कारोबारी।
विज्ञापन


- बड़ी संख्या में सहावर गेट क्रासिंग से लोगों का आवागमन ग्रामीण क्षेत्रों की ओर होता है। गल्ला मंडी होने के कारण व्यापारी व किसानों का आना जाना रहता है। क्रासिंग बंद होने से दिक्कतें हुई हैं। - रूप किशोर, कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
- ट्रैक पर मरम्मत कराने के चलते क्रासिंग को बंद किया गया। रविवार की देर शाम तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। लोगों को आवास विकास क्रासिंग व अहरौली क्रासिंग से जाने की सलाह दी गई है। कार्य पूर्ण होने के बाद क्रासिंग को खोल दिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed