फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news roadways driver exploitation

Agra News: अनुबंधित बस के चालकों का एआरएम पर शोषण का आरोप

Thu, 22 May 2025 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
kasganj news roadways driver exploitation
रोडवेज बस स्टैंड पर आक्रोश जताते चालक। - फोटो : संवाद
कासगंज। डिपो के अनुबंधित बस चालकों और स्वामियों ने बुधवार अलीगढ़, आगरा, बरेली, बदायूं मार्गों बसें नहीं दौड़ाई। आरोप लगाया है कि एआरएम ने बसों का संचालन पर रोक लगा दी है। चालकों एवं स्वामियों ने एआरएम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। इधर मार्गों पर बसें न दौड़ने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अनुबंधित बस के स्वामी पवन कुमार माहेश्वरी ने बताया कि दूरदराज से आने वाले चालक अपनी बाइकों को बस स्टैंड पर खड़ा करते हैं। एआरएम उनकी हवा निकलवा देते हैं। डिपो में परिचालकों की कमी है। अनुबंधित बसें परिचालक के इंतजार खड़ी रहती हैं, एआरएम को जब फोन कर बताया जाता है परिचालक नहीं मिला है तो वह फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बिना परिचालक के बस का संचालन कैसे संभव है। ऐसे में वे-वजह चालकों के मानदेय से कटौती कर जुर्माना वसूला जाता है। इधर अनुबंधित बसों के चालकों ने एआरएम पर बसों का संचालन रोके जाने व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने अपनी बसें लगाकर आगरा, बदायूं, बरेली, अलीगढ़ के संचालन शुरू कराया है। तब जाकर यात्रियों को राहत मिली है। प्रदर्शन करने वालों में रंजीत सिंह, अजीत, टिंकू, हरिओम, पिंटू, पवन, दिनेश, राजेश, सुभाष, विवेक, राजू सहित अन्य चालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed