फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news road accident lady died

Agra News: कछला पुल पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Tue, 07 Mar 2023 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
kasganj news road accident lady died
कासगंज। कछला पुल पर पति के साथ पैदल जा रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के पहिया में फंसे शव को काफी मुश्किल के बाद बाहर निकाला। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र सहावर के गांव मोहम्मदपुर निवासी भंवरपाल अपनी पत्नी रेखा देवी (40) के साथ उझानी में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। देर शाम वह उझानी से अपने घर जा रहे थे। उझानी से वह टेेंपों में सवार होकर कछला चौराहे पहुंचे। जहां चालक ने दोनों को चौराहे पर ही उतार दिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे पैदल कछला पुल पर जा रहे थे। चूंकि कछला पुल के पार वाहन मिल जाते हैं। इसलिए वह दोनों वाहन की तलाश में पैदल चल दिए। कछला पुल पर बदायूं की ओर जा रहे ट्रक ने रेखा देवी को कुचल दिया। उसका शव ट्रक में फंस गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। बदायूं जनपद की उझानी कोतवाली में दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed