फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ramlila

Agra News: विभीषण को राज सौंप अयोध्या लौटै श्रीराम

Mon, 14 Oct 2024 01:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ramlila
कासगंज। रामलीला में रविवार को भगवान श्रीराम ने विभीषण को अयोध्या का राज सौंप दिया। इसके बाद वे अयोध्या वापस लौट आए। अयोध्या में भगवान राम का जोरदार स्वागत हुआ। भरत मिलाप की लीला देख दर्शकों के आंसू छलक पडे।रामलीला में रावण वध के बाद माता जानकी को अशोक वाटिका से वापस लाने के बाद अग्नि परीक्षा की लीला का मंचन किया गया। राम ने लंका की विजय के बाद विभीषण का राजतिलक कर उनको लंका का राजा बनाकर राज सौंप दिया। इसके बाद राम माता सीता, लक्ष्मण, विभीषण व हनुमान के साथ अयोध्या वापस लौटे। जब अयोध्या के निवासियों को भगवान राम के लौटने की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का टिकाना नहीं रहा। अयोध्या में उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई। भगवान राम व भरत गले मिले। इस मिलन को देख लोग भावुक हो उठे।
विज्ञापन


आज निकाली जाएगी राजगद्दी शोभायात्रा
कासगंज। रामलीला में सोमवार को राजगद्दी शोभा यात्रा निकाली जाऐगी। शोभायात्रा सहावर गेट रामलीला मंदिर से शुरू होगी। इसके बाद पूरे नगर में भ्रमण कराया जाएगा। कमेटी के सदस्य इसकी तैयारी में जुटे रहे। यात्रा का मंगलवार को सुबह बारहद्वारी लीला मंचन स्थल पर समापन होगा। इसके बाद राजतिलक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed