{"_id":"68029a06ce0e1b6fea05d850","slug":"kasganj-news-police-encounter-gang-rape-kasganj-news-c-25-1-agr1018-741252-2025-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मंगेतर के सामने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंगेतर के सामने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी, पैर में लगी गोली
Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
सार
कासगंज में सनसनीखेज मामला सामने आया था। हजारा नजर किनारे अपने मंगेतर के साथ बैठी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में किशोरी से 9 दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और लूट के वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कुंडल के अलावा बाइक और तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
मंगेतर के साथ आई किशोरी से 10 अप्रैल को मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए 7-8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में अन्य आरोपी भी सामने आए। पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी योगेश वांछित चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की रात उसे ततारपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से किशोरी से लूटे कुंडल बरामद कर लिए। इसके अलावा बाइक व तमंचा भी मिलस है। घायल को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। कार्रवाई कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व एसओजी ने की।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी से लूटे गए कुंडल भी बरामद हुए हैं।