फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news loot case challang police

Agra News: एक लाख रुपये की लूट का मामला बना पुलिस के लिए चुनौती

Mon, 15 Apr 2024 03:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
kasganj news loot case challang police
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में एक महिला से एक लाख रुपये की लूट का मामला पुलिस के लिए चुनौती बना है। घटना के पांच दिन के बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। घटना के खुलासे के लिए मुखबिरों और पुलिस की तीन टीमों को सक्रिय किया है। अभी तक घटना के आरोपियों से पुलिस दूर हैं।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के ग्राम होडलपुर निवासी गांव कटोरी देवी कैनरा बैंक से अपने भतीजे की शादी के लिए एक लाख रुपये निकालकर थैले में रखकर ला रही थी। बाइक सवार लुटेरों ने रोडवेज बस स्टैंड के समीप उससे लूट की। रुपयों के साथ थैला में मोबाइल भी रखा था। घटना के बाद लुटेरे मौके से भाग गए। मामले में महिला ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के खुलासे के लिए एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम को लगाया है। वहीं, मुखबिर की सक्रिय किया गया। घटना के पांच दिन बाद भी लुटेरों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम को सक्रिय किया गया है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed