{"_id":"64069d6021fa27c9720e03d6","slug":"kasganj-news-leopard-attack-lady-severe-injured-kasganj-news-c-25-1-83250-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा पर तेंदुआ का हमलाः घर के बाहर सो रही थी, हाथ व चेहरों पर आए गंभीर जख्म, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा पर तेंदुआ का हमलाः घर के बाहर सो रही थी, हाथ व चेहरों पर आए गंभीर जख्म, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी
Tue, 07 Mar 2023 09:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:00 AM IST
सार
कासगंज में तेंदुआ के हमले से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वन विभाग की टीम तेंदुआ का तलाश कर रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में घर के बाहर सो रही वृद्धा पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। तेदुंआ के हमले से घायल वृद्धा चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। वृद्धा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली।
मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के नगलागढ़ी गांव का है। हमले का शिकार गांव निवासी श्यामवती (69) हुई हैं। श्यामवती के पुत्र दिनेश गिरी ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे घेर में उनकी मां सो रहीं थीं। तभी अचानक चीख-पुकार की आवाज आई। चीख-पुकार सुनकर उनका भतीजा मुरारी मौके पर पहुंचा। तेंदुआ देखकर वह भी घबरा गया और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के नगलागढ़ी गांव का है। हमले का शिकार गांव निवासी श्यामवती (69) हुई हैं। श्यामवती के पुत्र दिनेश गिरी ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे घेर में उनकी मां सो रहीं थीं। तभी अचानक चीख-पुकार की आवाज आई। चीख-पुकार सुनकर उनका भतीजा मुरारी मौके पर पहुंचा। तेंदुआ देखकर वह भी घबरा गया और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
वृद्धा के हाथ व चेहरों पर आए गंभीर जख्म
शोर मचने पर परिवार व गांव के लोग भी आ गए। भीड़ को देखकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। लहूलुहान अवस्था में पड़ी मां को एंबुलेंस से अमांपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके हाथ व चेहरों पर गंभीर जख्म हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन