{"_id":"60abe1858ebc3e29c42ad263","slug":"kasganj-news-lenter-accident-lenter-collapse-lenter-collapse-in-kasganj-building-collapse-in-kasganj-building-collapse-kasganj-news-agr493116419","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर हादसा: सभी घायलों की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर हादसा: सभी घायलों की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन
कासगंज। रविवार को शहर के नदरई गेट इलाके में हुए लिंटर हादसे में घायल सभी सात मजदूरों की हालत में सुधार हो गया है। सेहत सुधरने पर घायलों को स्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी जिला अस्पताल अशोक नगर से छुट्टी दे दी है। इधर जिला प्रशासन मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता की प्रक्रिया में जुट गया है।
निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि सात मजदूर राजकुमार, विजय, अजय, धरमपाल निवासीगण गंगेश्वर कॉलोनी, धर्मेंद्र निवासी चंडौस, हरी सिंह व सुरेंद्र निवासीगण नगला थनी घायल हो गए थे। इन सभी का उपचार अस्थायी अस्पताल में चल रहा था। देर रात तीन घायलों की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि सोमवार को अन्य चार की हालत में सुधार होने पर उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम ललित कुमार ने रिपोर्ट तैयार की है। प्रशासन मुख्यमंत्री राहतकोष से मृतकों के परिजनों को राहत राशि दिलवा सकता है।
निर्माण को लेकर जारी किया नोटिस
दुकान का निर्माण किसकी अनुमति से हो रहा था इसकी जांच भी प्रशासन ने शुरू की है। एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों से पूछा है कि क्या नक्शा पास कराकर विधिवत रूप से निर्माण की अनुमति ली गई थी या नहीं। प्रथमदृष्टया प्रशासन ने माना है कि निर्माण अनाधिकृत रूप से हो रहा था।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। - ललित कुमार, एसडीएम।