फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ladies abduct

Agra News: अलग अलग स्थानों से दो युवतियों को किया अगवा

Tue, 07 Mar 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
kasganj news ladies abduct
कासगंज। दो अलग-अलग स्थानों से दो युवतियों को अगवा किया गया। दोनों ही मामलों में परिजन द्वारा छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवतियों की बरामदगी के लिए प्रयास शुरु किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से 19 जून 2022 को युवती खेतों की ओर गई हुई थी। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची उसके घर न आने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरु कर दी। तलाश के दौरान जानकारी हुई कि मनोज, लता, अन्नो, तन्नू, वीरेंद्र निवासी नोएडा उसे अगवा कर ले गए हैं। पुलिस से शिकायत पर करने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव की युवती 10 फरवरी को शौच करने के लिए गई हुई थी। उसके घर वापस न पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश की। बाद में परिजनों को पता लगा कि युवती को गांव का सौरभ अगवा करले गया है। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों ही मामलों में युवतियों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed