{"_id":"638796a7489d0d3bd108e102","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr555326057","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, कार्यालय पर धरना देकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, कार्यालय पर धरना देकर की नारेबाजी
विज्ञापन
कासगंज में मांगों को लेकर धरना देते विद्युतकर्मी ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान ऊर्जा निगम के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
जिला संयोजक महावीर सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन का रवैया तानाशाही पूर्ण बना हुआ है। प्रबंधन मनमानी से कार्य कर रहा है। कर्मचारी काफी समय से समस्या से जूझ रहे हैं। समाधान की मांग को नजर अंदाज किया जा रहा है। प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण प्रदेश के सभी बिजलीकर्मी आंदोलन की राह पर हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी बहिष्कार जारी रहेगा।
अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता ने कहा कि शीर्ष प्रबंधन और चेयरमैन टकराव का वातावरण पैदा कर रहे हैं। निगम प्रबंधन को कर्मियों की मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। धरना के दौरान सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पटियाली उपकेंद्र के कर्मी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संयोजक कामरान खान और संचालन विश्वजीत पांडे ने किया। इस दौरान संरक्षक केके सक्सेना, लोकेश कुमार, नितिन यादव, मोहित कुमार मोहन, दयानंद, तरुण वशिष्ठ, शैलेंद्र सारस्वत, रोहित कनौजिया, रोमेश जादौन, राहुल कुमार, पंकज, प्रवेश यादव, पवन, सुबोध कुमार आदि अवर अभियंता, संविदा कर्मी मौजूद रहे।