{"_id":"63767b9126f56d116b64b649","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr553871445","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू वार्ड में बदला कोविड एल- 2 वार्ड, मरीजों को भर्ती करने के लिए 30 बेड किए गए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू वार्ड में बदला कोविड एल- 2 वार्ड, मरीजों को भर्ती करने के लिए 30 बेड किए गए आरक्षित
विज्ञापन
कासगंज। डेेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर कोविड एल-2 वार्ड को डेंगू वार्ड में परिवर्तित कर दिया गया है। इस वार्ड में डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां तीन शिफ्टों में चिकित्सकों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कोरोना काल में जिला अस्पताल में कोविड एल-2 वार्ड बनाया गया था। इस वार्ड में कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों को भर्ती किया जाता था। इन दिनों प्रदेश में डेंगू का प्रकोप है। डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में भी अब तक 74 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। शासन से डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला अस्पताल के कोविड एल-2 वार्ड को डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पांच कमरों में 30 बेडों पर डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस वार्ड में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही वार्ड में मच्छरदानी, ऑल आउट आदि का भी इंतजाम किया जा रहा है। इससे कि वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को मच्छरों के काटने का खतरा न रहे। मरीजों के इलाज के लिए तीन शिफ्टों में चिकित्सक व कर्मी भी तैनात किए गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे कि बच्चों के डेंगू की चपेट में आने पर उन्हें भी इलाज मिल सके।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड तैयार कर लिया गया है। इस वार्ड में सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इससे कि मरीजों को दिक्कत न हो। - डॉ. कृष्ण अवतार, सीएमएस