फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

मनमानी पड़ी भारी, 5 परिचालकों की संविदा खत्म, बिना बताए गैरहाजिर रहने के कारण हुई कार्रवाई

Wed, 16 Nov 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज। रोडवेज के परिचालकों को ड्यूटी में मनमानी भारी पड़ गई। ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने के कारण 5 परिचालकों की संविदा खत्म कर दी गई। इन्होंने मानक के अनुसार ड्यूटी के कार्यदिवस भी पूरे नहीं किए थे। चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं होने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डिपो में तैनात संविदा पर परिचालक मुनेश कुमार ने 329 में से 54 दिन, अमित कुमार ने 298 में 52 दिन, शशीकांत ने 298 मेें 50 दिन, सुनीत कुमार ने 373 में 144 दिन, परिचालक जगमोहन ने 1037 में 405 दिन काम किया। इसके अतिरिक्त ये अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं। कार्य की समीक्षा में पाया गया कि इन परिचालकों ने मानक के अनुसार ड्यूटी नहीं की है। किलोमीटर भी पूरे नहीं किए। इसे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने गंभीरता से लिया है। उन्होेंने इस सभी की संविदा खत्म कर दी।
विज्ञापन

दो में से कोई मानक नहीं किया पूरा
संविदा अनुबंध की शर्तों के अनुसार एक परिचालक को माह में कम से कम 22 दिन उपस्थित होकर ड्यूटी करनी होती है। वहीं एक माह में 4000 किलोमीटर बस का संचालन करना होता है। दोषी सभी परिचालकों ने दोनों में से कोई भी मानक पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा परिचालकों को मानक के अनुसार गंभीरता से ड्यूटी करने के लिए कई बार चेताया गया। इसके बाद भी इनके कार्य में बदलाव नहीं हुआ। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण पांच संविदा परिचालकों की संविदा खत्म कर दी गई। - संजीव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed