फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news illigle liqer

Agra News: 85 क्वार्टर व 35 लीटर कच्ची शराब के साथ छह गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 07:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:44 AM IST
विज्ञापन
kasganj news illigle liqer
कासगंज। जनपद में पुलिस ने होली पर्व पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें अलग-अलग स्थान से 85 क्वार्टर देशी शराब और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। सिढ़पुरा मार्ग से 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ देवेेंद्र कुमार निवासी उतरना को गिरफ्तार किया गया। 30 क्वार्टर के साथ अंडउआ निवासी शिवम को मुबारिकपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया। 35 क्वार्टर के साथ गढ़ी के ढोलना रोड से हरिपाल निवासी महेवा कलां को गिरफ्तार किया गया। 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला नगला मोती अमांपुर को घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मनोज निवासी चंदवा को गांव के पास से ही 10 लीटर कच्ची शराब को केन में ले जाते हुए गिरफ्तार किया। वहीं, वीरेश निवासी रनैठी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मुचलकों पर रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed