फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are facing problems due to extreme heat

Kasganj: सुबह से ही सूरज ने उगली आग...गरम हवा से झुलसता रहा तन, गर्मी से बाजारों में पसर गया सन्नाटा

Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
सार

आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के चलते लोगों को अपना तन झुलसता महसूस हुआ। सड़कों से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसर गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 

विज्ञापन
People are facing problems due to extreme heat
कासगंज में सोरों गेट बाजार में दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में सुबह से ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। गरम हवा लोगों के तन को झुलसाती रही। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरने जैसे हालात पैदा हो गए। तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


अप्रैल माह के तीसरे पखवाड़े गर्मी के तेवर सुबह से ही तल्ख होने लगे हैं। इस माह में न्यूनतम औसत तापमान 23 डिग्री तथा अधिकतम औसत तापमान 38 डिग्री तक रहता है, लेकिन पारा इस औसत से अधिक रहने लगा है। सुबह छह बजे ही न्यूनतम पारा 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके बाद पारा तेजी से चढ़ने लगा। सुबह 10 बजे ही पारा 34 डिग्री पर जा पहुंचा। इसी के साथ गरम हवाएं चलने लगी। 
विज्ञापन


15 किमी प्रतिघंटा से चली हवाओं एवं आसमान से बरसती आग से लोग बेहाल होने लगे। इससे बाजार में काफी संख्या में ही लोग दिखाई दिए। लोग अपने चेहरे को ढककर या फिर छाता लगाकर निकलते नजर आए। दोपहर दो बजे तक पारा 41 डिग्री पर जा पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग उगलते मौसम में लोगों ने अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया। इससे सोरोंगेट बाजार, नदरई गेट बाजार, बिलराम गेट बाजार, सहावर गेट बाजार में सन्नाटे के हालात नजर आने लगे। काफी कम संख्या में ही लोग सड़कों पर दिखाई दिए। शाम चार बजे तक पारा 41 डिग्री पर बना रहा। इसके बाद पारे में गिरावट आना शुरू हुई। शाम के समय बाजार में चहल- पहल लौटी।

आज मिल सकती है तपन से राहत
तपन भरी गर्मी से शनिवार को लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। बादलों की आवाजाही रहने से सूरज की तल्खी कुछ कम रहेगी। पारे में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।


कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रणवीर सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से जिले के पारे में कुछ गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed