फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news girl died fever aligarh

Agra News: बुखार से किशोरी की उपचार के दौरान अलीगढ में मौत

Mon, 04 Sep 2023 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
kasganj news girl died fever aligarh
कासगंज। जिले में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। डोलना क्षेत्र के गांव बाहिदपुर की एक किशोरी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे जिले मेंं बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 पर पहुंच गया है। लगातार हो रही मौत से ग्रामीण चिंतित हैं।बाहिदपुर निवासी करिश्मा (17) पुत्री प्रताप सिंह को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जब आराम नहीं मिला तो परिजन उसे जिला अस्पताल पर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस गांव में बीमारियों का काफी प्रकोप है। इससे पहले इस गांव में एक मासूम बालक की भी बुखार से मौत हो गई थी। गांव में काफी संख्या में मरीज डेंगू, व बुखार की चपेट में हैं। विभाग ने पूर्व में गांव में कई बार शिविर भी लगाए, लेकिन गांव के हालात अभी सुधर नहीं पा रहे। काफी संख्या में मरीज अभी भी निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज करा रहे हैं। गांव में दूसरी मौत हो जाने से ग्रामीण में डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed