{"_id":"655a4e67ae5322d8020e1a5b","slug":"kasganj-news-girl-abduction-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7549-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: छात्रा को अगवा कर ले गया बस कंडक्टर, ऐसे आया पकड़ में; पीड़िता की मां ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: छात्रा को अगवा कर ले गया बस कंडक्टर, ऐसे आया पकड़ में; पीड़िता की मां ने दर्ज कराई एफआईआर
Mon, 20 Nov 2023 12:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:23 PM IST
सार
बस कंडक्टर के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Crime girl
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कासगंज की रेलवे कालोनी में स्कूल की छात्रा के बस कंडक्टर के साथ पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल की छात्रा को स्कूल बस के कंडक्टर के साथ रेलवे कालोनी में पकड़ लिया था। उन्होंने पुलिस को बुलाकर कंडक्टर व छात्रा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि उसने तीन माह पहले स्कूल से नौकरी छोड़ दी थी। सूचना पर पहुंची छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी। मां ने बताया कि उनकी पुत्री घर से कोचिंग पढ़ने के लिए दोपहर तीन बजे निकली थी। रास्ते से समीर बेटी को अगवा करके ले गया।
पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा से भी इस मामले में पूछताछ की। छात्रा ने युवक पर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। छात्रा ने बताया कि समीर उसे अक्सर परेशान करता था।
विज्ञापन
कासगंज कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। छात्रा को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी युवक को जेल भेजा गया है।