फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,flood alert kasganj,ganga flood,kachhala bairaj,kachhala ganga ghat

फिर हिलोरे मारने लगीं गंगा की लहरें, बढ़ा पानी का दबाव

Fri, 10 Sep 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,flood alert kasganj,ganga flood,kachhala bairaj,kachhala ganga ghat
कासगंज की कछला गंगानदी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद बैराजों पर पानी का दबाव बकरार बना हुआ है। यह पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। अब पानी की मात्रा बढ़ने से गंगा नदी में फिर से जल स्तर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में 70 सेंटीमीटर तक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। उतरता-चढ़ता जलस्तर कटान का खतरा बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के अफसर निगरानी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार, बिजनौर और और नरोरा बैराज से कभी पानी का दबाव गंगा नदी में बढ़ जाता है तो कभी कम हो जाता है। जिससे गंगा नदी की लहरें कभी उफान पर आती है तो कभी सिमटने लगती हैं। इस कारण उतरता चढ़ता जलस्तर खतरा बनाए रखता है। पिछले दिनों कई स्थानों पर कटान हो चुका है, हांलाकि सिंचाई विभाग ने कटान रोकने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन अब फिर से बढ़ता हुआ पानी एक बार फिर उफन रहा है। जिससे फिर गंगा नदी की धार पैनी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

कटान के खतरे को लेकर जहां एक ओर ग्रामीण चिंतित हैं, वहीं सिंचाई विभाग ने भी निगरानी तेज कर दी है। कछला गंगा नदी में जल स्तर पर सिंचाई विभाग की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि अभी खतरे की कोई आशंका नहीं है। सतर्कता बरती जा रही है। जिले भर में कछला गंगा नदी के किनारे पेट्रोलिंग टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से
98567 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया
51030 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया
56762 क्यूसेक पानी नरोरा बैराज से छोड़ा गया से जोड़ा गया।
163.30 सेंटीमीटर शुक्रवार को रहा गंगा नदी का कछला पुल पर जलस्तर
162.60 सेंटीमीटर था बुधवार को जलस्तर
कछला गंगा नदी में पानी का दबाव फिर से बढ़ गया है। बैराजों से पानी निरंतर छोड़ा जा रहा है। गंगा नदी में सामान्य बाढ़ के हालात है। खतरे की कोई चिंता नहीं है। सिंचाई विभाग निगरानी कर रहा है। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed