फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news fast food seller beaten

Agra News: शराब पीने से मना करने पर फास्ट फूड विक्रेता को पीटा, तोड़फोड़

Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news fast food seller beaten
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के गेट पर रविवार रात बाइक सवार युवकों ने शराब पीने से मना करने पर फास्ट फूड विक्रेता की पिटाई कर दी। ठेले पर जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के पास रहने वाले सत्यम मंडी के गेट पर फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। रविवार रात करीब 9:00 बजे उनके ठेले पर बाइक सवार कुछ युवक आए और एक प्लेट मोमोज और चाऊमीन ली। बाइक सवार युवक मोमोस के साथ ठेले के पास खड़े होकर शराब पीने लगे। सत्यम ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो बाइक सवार युवक भड़क उठे। गाली-गलौज करते हुए हाथपाई पर उतर आए। फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद ठेले पर जमकर तोड़फोड़ की और सामान उठाकर जमीन पर फेंक दिया। फास्ट फूड विक्रेता की भी लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। सत्यम का आरोप है कि मारपीट करने वालों में एक उनका पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed