फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news electric shock two animal died

Agra News: जलभराव के कारण पोल में उतरे करंट से दो पशुओं की मौत

Wed, 28 May 2025 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
kasganj news electric shock two animal died
गांव रामपुर में सड़क पर हुआ जलभराव । - फोटो : संवाद
कासगंज। मोहनपुरा के समीप गांव रामपुर में जलभराव के बीच पोल में करंट आने से दो पशुओं की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग एवं प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीण पप्पू की भैंस और महेंद्र सिंह का बकरा पानी से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच पोल में आ रहे करंट से दोनों चिपक गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार प्रधान से शिकायत की लेकिन काेई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण मोहर सिंह ने बताया कि करंट की शिकायत के लिए विभाग के जेई को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। इस दौरान संजय, चंद्रशेखर, इतवारी, लाखन सिंह, चंद्रपाल, ओमकार, पप्पू, चूरामन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed