फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news cleaning sewerage

Agra News: बिलराम गेट क्षेत्र में अभियान चलाकर की नाले की साफ-सफाई

Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
kasganj news cleaning sewerage
बिलराम गेट क्षेत्र में नाला सफाई के दौरान निर्देश देती ईओ पूजा श्रीवास्तव । - फोटो : विभाग
कासगंज। शहर के बिलराम गेट क्षेत्र में नगर पालिका कर्मियों ने मंगलवार को अभियान चलाकर नाले की सफाई की। पूर्व में नोटिस देकर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नाले के ऊपर अतिक्रमण की वजह से नाले की सफाई सही से नहीं हो पाती है। बारिश के दिनों में शहर में गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, सोरों गेट, आंबेडकर पार्क, रेलवे रोड सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो जाता है। सहावर गेट क्षेत्र में नाला सफाई के बाद मंगलवार को बिलराम गेट क्षेत्र में नाले से सिल्ट व गंदगी निकाली। पालिका ने दुकानदारों को तीन दिन पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। जेसीबी के माध्यम से निर्मित अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। इसके बाद नाले की सफाई शुरु कर दी। अतिक्रमण हटाने को लेकर कर्मियों व दुकानदारों से कहासुनी हुई। ईओ पूजा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बारिश से शहर में जलभराव से निजात के लिए अभियान चलाकर नाले की सफाई की जा रही है। नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed