फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news boodh poornima

Agra News: महात्मा बुद्ध ने पढ़ाया शांति और प्रेम का पाठ

Sun, 07 May 2023 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
kasganj news boodh poornima
सिढ़पुरा। बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किरन मैरिज होम पर किया गया। भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में बताया गया। वहीं, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि मंगेश रत्ना शाक्य, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजवीर यादव, भिक्खु संघ प्रिय, पीएस शाक्य, कंचन गुप्ता एवं विश्वनाथ कुशवाह ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भिक्खु संघ प्रिय ने लोगों को त्रिशरण पंचशील का वाचन कराया। मुख्य वक्ता राजेश कुमार कुशवाह ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। मानव को मानव से प्रेम करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. कृपाल सिंह शाक्य ने कहा कि महामानव तथागत गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व वैशाख मास की पूर्णिमा को हुआ। 528 ईसा पूर्व वैशाख मास की पूर्णिमा को ज्ञान प्राप्त हुआ। उन्होंने लोगों को शांति और प्रेम का पाठ पढ़ाया। जिससे विश्व में शांति रह सकती है। संचालन हरवीर सिंह शाक्य ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान संरक्षक हरीसिंह शाक्य, डॉ. महेश शाक्य, डॉ. सतीश शाक्य, अनार सिंह शाक्य एवं देव सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed