फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news american football

अमेरिकन फुटबाॅल : सेमीफाइनल में महिला व पुरुष टीमों ने बनाई जगह

Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
kasganj news american football
फोटो25उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल टीम के ​खिलाड़ी । स्रोत-विज्ञ​प्ति
कासगंज। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जिमखाना ग्राउंड में खेली जा रही राष्ट्रीय अमेरिकन फ़ुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के लिए रविवार को मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल संघ के सचिव प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि प्रदेश की टीम केए पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों के नेतृत्व में खेली जा रही है। गर्ल्स अमेरिकन फुटबॉल टीम ने पहले मुकाबले में तेलंगाना को 24-0 से पराजित किया। आंध्र प्रदेश की टीम को 42-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष टीम ने महाराष्ट्र को 30-0 से मात दी। हरियाणा को 32-6 से पराजित किया। तीसरे मैच में बिहार को 40-16 से हराकर सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई। पुरुष टीम में मोहितांश, सनी यादव, अनुराग, सुभाष, सौरभ, मुनेंद्र रोनी, हेमंत यादव, अमन यादव, अमित पुंडीर, मोहित, अमन यादव, दिव्यांशु तथा महिला टीम में मीनू धनगर, ज्योति यादव, करिश्मा कुमारी, सुधा, राखी, छाया, सोनी, माला, सृष्टि पुंडीर, अन्नू, राधा, अर्चना शर्मा हिस्सा ले रही हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजत दीक्षित, जिला अमेरिकन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष यश राजपूत, प्राचार्य विनोद गुप्ता, टीम प्रशिक्षक प्रक्ष सिंह जादौन, टीम मैनेजर सुनील गौतम पहलवान ने सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed