फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj murder case reward of one lakh on mafia moti in kasganj

कासगंज कांड: सिपाही देवेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी मोती पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

Sun, 14 Feb 2021 07:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 07:44 AM IST
विज्ञापन
kasganj murder case reward of one lakh on mafia moti in kasganj
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती 96 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी मोदी पर अब इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस की आठ टीमें लगातार जिले के अलावा कई अन्य जनपदों में भी ताबड़ तोड़ दबिशें दे रही है। 

विज्ञापन


इधर, मोती को शरण देने की आशंका में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी कोई भी लोकेशन मोती की ट्रेस नहीं हो सकी है। पुलिस के अफसर निरंतर समीक्षा में जुटे हुए हैं। यही दावा किया जा रहा है कि जल्द ही गिरफ्तारी करने की कोशिश है।
विज्ञापन


एक ओर स्थानीय स्तर पर एसपी मनोज सोनकर गिरफ्तारी के लिए लगाई टीमों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, आईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र पीयूष मोर्डिया बार-बार अपडेट ले रहे हैं। पुलिस का पूरा जोर मोती की गिरफ्तारी पर है। हालांकि अभी तक पुलिस को मोती की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का तकनीकी सेल भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। इधर, एसपी के निर्देशन में पुलिस की टीमों ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने मोती की शरण दी होगी। हालांकि संदिग्धों के इशारे भी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा पाए हैं।

'ऑपरेशन गिरफ्तारी' खादर में जारी
पुलिस ने मोती की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया है। यह ऑपरेशन जारी है। बदायूं और कासगंज जिले के अलावा फर्रुखाबाद जिले की गंगा और काली नदी की खादर में टीमें ऑपरेशन चला रहीं हैं। लेकिन खादर में माफिया मोती व उसके अज्ञात फरार साथियों की तलाश नहीं हो पा रही।

एसपी, एएसपी व सीओ ने किया मंथन
एसपी मनोज सोनकर माफिया की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीमों की मॉनीटरिंग में जुटे हुए हैं। शनिवार को एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम के साथ एसपी ने सिढ़पुरा थाने में काफी देर तक मंथन किया गया। उन्होंने माफिया की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई। एसपी ने अब तक किये गये प्रयासों की समीक्षा की है। 

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी मोती की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उस पर घोषित 50 रुपये इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध हिरासत में ले लिए हैं। प्रयास है कि जल्द ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed