फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj murder case police arrested mother of liquor mafia moti

कासगंज: सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी फरार, पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 08:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Feb 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
kasganj murder case police arrested mother of liquor mafia moti
कासगंज हत्याकांड : मुख्य आरोपी मोती और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस की आठ टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। इधर, पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह पर शराब माफिया ने नौ फरवरी की रात हमला कर दिया था। सिपाही की हत्या कर दी गई थी। दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में अगले ही दिन एक आरोपी एलकार को मुठभेड़ में मार गिराया। मुख्य आरोपी मोती फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान मोती की मां घटनास्थल पर मौजूद थी। उन्होंने न केवल हत्यारे बेटों और उसके साथियों को हमला करने के लिए उकसाया, बल्कि लाठी-डंडे और भाले भी लाकर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालय के पास से किया गिरफ्तार
पटियाली के सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मोती की मां सियारानी उर्फ रूपवती घटना के बाद से फरार थी। शुक्रवार को वह नजदीकी कस्बा सरावल के नजदीक बने यात्री प्रतीक्षालय के पास बैठी थीं। इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली। 

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सियारानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें थाने लेकर पहुंची। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी दी। सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि मोती का पूरा परिवार अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। 

इसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल थीं। घटना के दौरान उन्होंने उकसाने का कार्य किया था। इसमें दरोगा अशोक कुमार गंभीर घायल हो गए और सिपाही देवेंद्र कुमार की हत्या कर दी गई थी। सीओ ने बताया कि सियारानी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed