{"_id":"61d16280a6e5085bb979cfac","slug":"kasganj-missing-man-dead-body-found-in-hajara-river-in-jasrana-jajumai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: आठ दिन बाद नहर में मिला कासगंज निवासी अधेड़ का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: आठ दिन बाद नहर में मिला कासगंज निवासी अधेड़ का शव, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 02 Jan 2022 01:59 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:59 PM IST
सार
कासगंज में हजारा नहर के पास परिजनों ने मृतक की साइकिल देखी थी, जिसके बाद वे लगातार तलाश कर रहे थे। हजारा नहर जसराना के जाजूमई से होकर गुजरती है। यहां एक शव देखा था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजूमई नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त कासगंज निवासी सतपाल के रूप में हुई। परिवार में कोहराम मच गया। सतपाल पिछले आठ दिनों से गायब थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी कासगंज थाने में भी दर्ज कराई थी।
इंटरलॉकिग ईंट बनाने वाले प्लांट में कार्य करने वाले थाना कासगंज क्षेत्र के गांव तमालपुर निवासी सतपाल (48) पुत्र फूल सिंह 25 दिसंबर को कासगंज कार्य करने गए थे। देर सायं तक वापस न आने पर चिंतित परिजनों ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया तो दूसरे दिन उनकी साइकिल हजारा नहर के पास मिली। हजारा नहर के पास साइकिल मिलने पर उनके बड़े पुत्र राधेश्याम ने थाना कासगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद परिजन लगातार सतपाल को तलाशने का प्रयास कर रहे थे।
परिजन तलाशते हुए शनिवार देर शाम थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजूमई के पास पहुंचे तो नहर में उन्हें एक शव दिखाई दिया। नहर में शव होने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण भी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त परिजनों ने सतपाल के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उसके पिता 25 दिसंबर को इंटरलॉकिंग ईंट बनाने वाले प्लांट में कार्य करने गए थे। राधेश्याम के तीन पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि कासगंज निवासी अधेड़ का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधेड़ आठ दिन से गायब चल रहा था।